बरेली: श्रावण मास में भोलेनाथ के मंदिरों में गूंजे जयकारे, अलख नाथ धाम में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़
उप्र के बरेली जनपद के सुप्रसिद्ध बाबा अलख नाथ धाम में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार का दिन शिवभक्तों का विशेष दिन है। यहाँ मान्यता है कि सावन में शिव की आराधना करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैं।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के सुप्रसिद्ध बाबा अलख नाथ धाम में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार का दिन शिवभक्तों का विशेष दिन है। यहाँ मान्यता है कि सावन में शिव की आराधना करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैं।
इसी क्रम में देश भर में श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में भोलेनाथ के दरबार में पूजन अर्चन के लिए उमड़ रहे हैं। बरेली के अलखनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से बम भोले के जयकारे से पूरा वातावरण शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। बता दें कि अलखनाथ मंदिर परिसर सैकड़ो वर्ष प्राचीन मंदिर है।


