बुलंदशहर: बीच गांव से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटा, चपेट में आए बहन-भाई की हालत नाजुक

उप्र के बुलंदशहर जनपद के बीच गांव में होकर गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटने के बाद उसकी चपेट में बहन भाई आ गए। दोनों बहन भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बुलंदशहर: बीच गांव से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटा, चपेट में आए बहन-भाई की हालत नाजुक
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के बीच गांव में होकर गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटने के बाद उसकी चपेट में बहन भाई आ गए। दोनों बहन भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामला पहासू थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के JE और लाइनमैन सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है पहले भी कई बार लाइन हटाने के लिए शिकायत दे चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली विभाग ने लाइन को नहीं हटाया तो बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाये। दोनों भाई बहन का खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पहासू थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।