कन्नौज: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर एक और मुकदमा दर्ज, पड़ोसी ने की थी शिकायत
उप्र के कन्नौज जनपद के अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता कैश खां पर एक और मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर है। मुकदमा सदर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुआ है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता कैश खां पर एक और मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर है। मुकदमा सदर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कैश खां पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा हुआ है। पड़ोसी अदील खान की शिकायत का एसपी ने संज्ञान लिया।
एसपी विनोद कुमार के आदेश पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर स्थित अपने गेस्ट हाउस में कैश खां पर गौवंश पर कुत्ते छोड़ने का आरोप है। गौवंश के साथ इस तरह अमानवीय कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।


