कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत; दो लोगों की मौत

उप्र के कानपुर देहात जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। यहां कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना रूरा थाना क्षेत्र की है।

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत; दो लोगों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। यहां कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना रूरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार अन्य गंभीर घायल हैं जिन्हें  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। रूरा सीएचसी में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया।

पुलिस चालक की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी। दोनों वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच जारी हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।