IPL से धोनी के संन्यास पर CSK का बयान, क्या मैदान में नहीं दिखेंगे माही?

IPL से धोनी के संन्यास पर CSK का बयान, क्या मैदान में नहीं दिखेंगे माही?
Published By - Ambuj Mishra

चेन्नई। क्रिकेट की पूरी दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर नए सीजन के शुरू होने से महीनों पहले इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है क्या MS धोनी इस बार संन्यास लेंगे। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है।

टीम के CEO केसी विश्वनाथन ने यह पुष्टि कर दी है कि पूर्व कप्तान और लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी आगामी IPL 2026 सीजन में भी मैदान पर दिखाई देंगे। 44 साल के धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर इस खबर ने विराम लगा दिया है।

संन्यास नहीं लेंगे माही

CSK के CEO केसी विश्वनाथन ने एक हालिया कार्यक्रम में धोनी के 2026 के IPL में खेलने की पुष्टि करते हुए कहा कि 'नहीं, वह इस आईपीएल के लिए संन्यास नहीं ले रहे हैं।'

यह घोषणा खासकर पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। पिछले सीजन में धोनी ने बल्ले से 14 मैचों में 24.50 की औसत से 196 रन बनाए थे, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट पिछले सीजन की तुलना में कम रहा था।

धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

बावजूद इसके धोनी की उपस्थिति टीम के लिए काफी जरूरी है। जिसके कारण उनकी टीम अब तक की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। सीएसके को उम्मीद होगी कि उनकी टीम इस सीजन वापसी करेगी और इस बार धोनी की निगाहें टॉफी पर होंगी।

धोनी की कप्तानी में जीते 5 खिताब

चेन्नई सुपर किंग्स ने आपीएल के इतिहास में कुल 05 ट्रॉफी जीती है और इन सभी को एमएस धोनी की कप्तानी में जीता गया है। धोनी की कप्तानी के दौरान वह लगभग हर सीजन के प्लेऑफ में पहुंचे, लेकिन एमएस धोनी के कप्तान से हटते ही टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला है। वहीं धोनी आज भी चेन्नई के लिए ब्रॉड बने हुए हैं।