चंदौली: बदहाल सड़क को लेकर सपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, जलभराव वाली सड़क पर रोपा धान
उप्र के चंदौली जनपद में बदहाल सड़क को लेकर सपा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। गड्ढों और जलभराव से भरी सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं ने धान रोपा।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में बदहाल सड़क को लेकर सपा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। गड्ढों और जलभराव से भरी सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं ने धान रोपा।
पूरा मामला मुगलसराय विधानसभा के हरिशंकर पुर मार्ग का है। चंदासी पावर हाउस के पास सड़क की दुर्दशा को लेकर सपा ने विरोध जताया।
भाजपा विधायक पर विकास के दावों को लेकर सपा ने निशाना साधा। सड़क निर्माण में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। सपा ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।




