प्रतापगढ़: कुंडा में आज से बाबा बागेश्वर की तीन दिवसीय श्रीराम कथा शुरू, 20 को लगेगा दिव्य दरबार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ होगा।

प्रतापगढ़: कुंडा में आज से बाबा बागेश्वर की तीन दिवसीय श्रीराम कथा शुरू, 20 को लगेगा दिव्य दरबार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ होगा। कथा का आयोजन 17, 18 और 19 नवंबर तक चलेगा। वहीं 20 नवंबर को बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगेगा। कथा का आयोजन जनसत्ता दल की ओर से किया जा रहा है।

आयोजन के संरक्षक कुंडा के विधायक एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं। 183 मीटर लंबा विशाल पंडाल तैयार कथा के लिए 560 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा, यानी करीब 183 मीटर लंबा विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल में एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंच को भव्य रूप दिया गया है। मंच पर भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं देवरहा बाबा की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे कथा स्थल की निगरानी के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए 6 जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है।

कथा स्थल के पास 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। अधिकारियों ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुंडा में कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

एक नजर में

कथा: 17, 18, 19 नवंबर - श्रीराम कथा

दिव्य दरबार: 20 नवंबर

स्थान: कुंडा, प्रतापगढ़

पंडाल: 560 फीट लंबा, 100 फीट चौड़ा

श्रद्धालु: रोज 1 लाख से अधिक की संभावना

सुरक्षा: 1200+ पुलिस, 200+ CCTV, 12 पार्किंग