नन्ही परी त्रिशि जैन ने धूमधाम से मनाया तीसरा जन्मदिन, परिवार और शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएं

नन्ही परी त्रिशि जैन ने 20 नवंबर 2026 को अपना तीसरा जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने दीं ढेरों शुभकामनाएं।

नन्ही परी त्रिशि जैन ने धूमधाम से मनाया तीसरा जन्मदिन, परिवार और शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएं
Published By- A.K. Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़:- नन्ही परी त्रिशि जैन का तीसरा जन्मदिन 20 नवंबर 2026 को बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और पारिवारिक उत्साह के साथ मनाया गया। 20 नवंबर 2023 को जन्मी त्रिशि ने अपने जीवन के तीन वर्ष पूरे कर चौथे वर्ष में प्रवेश किया।

अपनी मासूम मुस्कान, चंचल स्वभाव और नटखट अंदाज से परिवार और परिचितों के बीच सबकी चहेती त्रिशि के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम को आयोजित विशेष पारिवारिक समारोह में त्रिशि ने परिजनों और अपने नन्हे दोस्तों के बीच केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस खास मौके पर माता-पिता, दादा-दादी सहित परिवार के सभी सदस्यों ने त्रिशि को तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। वहीं रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी नन्ही परी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

पूरे समारोह में हंसी-खुशी, प्यार और उत्साह का माहौल बना रहा। परिवार के सदस्यों के लिए यह अवसर बेहद खास और यादगार रहा।