सिद्धार्थनगर में आयोजित होगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष की समीक्षा बैठक, महिलाओं से की यह अपील

उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद में 12 व 13 अगस्त को सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

सिद्धार्थनगर में आयोजित होगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष की समीक्षा बैठक, महिलाओं से की यह अपील
Published By- Diwaker Mishra

सिद्धार्थनगर से रमेश शुक्ला की रिपोर्ट  

सिद्धार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद में 12 व 13 अगस्त को सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में जनपद के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा महिलाओं से जुड़े मामलों की प्रभावी ढंग से समीक्षा करना है।

इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय और उचित सहायता मिल सके।

जिला प्रशासन ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वे निर्धारित तिथि और समय पर सर्किट हाउस में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।