औरैया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे
उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौकशी के आरोपी वारिक हुसैन उर्फ राजा के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौकशी के आरोपी वारिक हुसैन उर्फ राजा के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के भीखेपुर-जुआ मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। अजीतमल कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।




