सीतापुर में PMS संघ के चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. मनोज देशमणि बने अध्यक्ष; डॉ. पूजा यादव उपाध्यक्ष

उप्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) के सीतापुर जनपद के चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला।

सीतापुर में PMS संघ के चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. मनोज देशमणि बने अध्यक्ष; डॉ. पूजा यादव उपाध्यक्ष
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) के सीतापुर जनपद के चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला।

कुल 225 मतदाताओं में से 185 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज देशमणि की शानदार जीत हुई। उन्हें 129 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. अनंत मिश्रा को 56 मत प्राप्त हुए। डॉ. मनोज देशमणि ने 73 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. पूजा यादव विजयी रहीं। उन्हें 132 मत, जबकि डॉ. कमलेश कुमारी को 47 मत मिले। डॉ. पूजा यादव ने 85 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष जनरल पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। डॉ. आनंद मित्र और डॉ. गोविंद गुप्ता को 102-102 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिलने पर दोनों को विजयी घोषित किया गया।

जनरल सेक्रेटरी पद पर डॉ. धीरज मिश्रा ने जीत दर्ज की। उन्हें 102 मत, जबकि डॉ. कमलेश कुमार को 82 मत मिले। डॉ. धीरज मिश्रा ने 20 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

फाइनेंस सेक्रेटरी पद पर डॉ. दीपांशु शुक्ला विजयी हुए। उन्हें 129 मत, जबकि डॉ. आशीष मिश्रा को 52 मत मिले। उन्होंने 77 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

मेंबर केंद्रीय कमेटी पद पर डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बाजी मारी। उन्हें 108 मत, जबकि डॉ. अमित कपूर को 75 मत मिले। डॉ. आनंद कुमार सिंह 33 मतों के अंतर से विजयी हुए।

एडिटर पद पर डॉ. श्याम नाथ गुप्ता विजयी रहे। उन्हें 101 मत, जबकि डॉ. पंकज कुमार सिंह को 81 मत प्राप्त हुए। डॉ. श्याम नाथ गुप्ता ने 20 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।