अलीगढ में गौशाला ग्राउंड में मिली अज्ञात महिला की लाश, घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित

उप्र के अलीगढ जनपद की कोतवाली इगलास क्षेत्र के बड़ा खुर्द गांव स्थित नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड की झाड़ियां में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ में गौशाला ग्राउंड में मिली अज्ञात महिला की लाश, घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट  

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद की कोतवाली इगलास क्षेत्र के बड़ा खुर्द गांव स्थित नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड की झाड़ियां में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात महिला के शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन महिला के शव  की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 31 वर्षीय अज्ञात महिला का शव नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड में मिलने का पूरा मामला कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव बड़ा खुर्द का है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग और राहगीर अपने-अपने काम से सड़क से होकर गुजर रहे थे।

तभी कुछ लोगों की नजर झाड़ियां में पड़ी एक महिला की लाश पर पड़ी। इस खौफनाक मंजर को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और महिला की लाश मिलने की सूचना लोगों को दी।

महिला की लाश को देखने के लिए लोगों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी और इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

इस संबंध में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि थाना इगलास इलाके में मंगलवार की शाम करीब 04.30 बजे बड़ा खुर्द गाँव में नवनिर्मित गौशाला के ग्राउण्ड में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

इस सूचना पर तत्काल अधिकारियों द्वारा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया गया और शव को मोर्चरी भेजा गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।