अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मिलेगा निःशुल्क परामर्श

उप्र के अयोध्या जनपद मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अयोध्या द हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मिलेगा निःशुल्क परामर्श
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अयोध्या द हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

क्लिनिक के डायरेक्टर एवं ऑडियोलॉजिस्ट-स्पीच थेरेपिस्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कानों की निःशुल्क जांच और स्पीच थेरेपी का निःशुल्क परामर्श मिलेगा।

शिविर में हियरिंग एड पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अपॉइंटमेंट के साथ वॉक-इन मरीजों की भी जांच की जाएगी। हरेंद्र सिंह ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने और स्वस्थ रहते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।