मुजफ्फरनगर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, फुगाना पुलिस ने की कार्रवाई
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फुगाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2026 को लालूखेड़ी मार्ग से रवि उर्फ राजू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खरड़, थाना फुगाना को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना फुगाना में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मु0अ0सं0 99/2026 दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



