फर्रुखाबाद: बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया, विजिलेंस टीम ने पकड़ा

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

फर्रुखाबाद: बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया, विजिलेंस टीम ने पकड़ा
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

जेई अजीत राजपूत ने महिला से कनेक्शन के नाम पर रिश्वत के 10 हजार मांगे थे। विजिलेंस टीम ने शिकायत पर जेई व लाइन मैन को रंगे हाथों पकड़ा। जेई की रिश्वत खोरी की काफी दिनों से शिकायतें हो रही थी।

जेई अजीत राजपूत गुरौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। विजिलेंस टीम कोतवाली फतेहगढ़ में लेजाकर पूछताछ कर रही है। विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ भोलेपुर बिजली विभाग कार्यालय से पकड़ा।