प्रतापगढ़: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकलेगी शोभायात्रा, सौंपा जाएगा मांगों से संबंधित ज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से 12 सितंबर को उप्र के प्रतापगढ़ शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से 12 सितंबर को उप्र के प्रतापगढ़ शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा तुलसी सदन से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां महासंघ की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने बैठक कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की।
बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की बात कही गई है बैठक में मंडल प्रभारी अनुज सिंह सहित किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




