मुखबिरी के शक में AMU शिक्षक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार की तलाश में जुटी पुलिस

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है।

मुखबिरी के शक में AMU शिक्षक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार की तलाश में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से एक कार व बिना नंबर की एक स्कूटी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के अध्यापक राव दानिश उर्फ रावजादा हिलाल वारिश की 24 दिसंबर 2025 की देर रात्रि AMU के कैनेडी हाल के पार्क में टहलने के दौरान कैंपस से बाहर निकलते हुए अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक कार बरामद करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की एक स्कूटी भी थाना गभाना क्षेत्र से बरामद की है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी द्वारा बताया गया कि पुलिस मुखबरी के शक में उसने अपने  दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाते हुए साजिश के तहत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कराई गई थी।

घटना के बाद हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी को थाना गभाना क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे में फेंक कर तीनों बदमाश एक कार में सवार होकर दिल्ली चले गए थे। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल उसके दो अन्य दोस्तों को दिल्ली ओखला में तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एबीके स्कूल के अध्यापक सिविल लाइन क्षेत्र के अमीर निशा रोड ख्वाजा हिलाल हसन मंजिल निवासी राव दानिश उर्फ रावजादा हिलाल वारिश 24 दिसंबर 2025 की रात्रि अपने साथियों के साथ कैनेडी हाल के ग्राउंड में टहलने के बाद कैंपस से बाहर निकल रहे थे।

तभी अचानक स्कूटी पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल से एक के बाद एक राउंड फायरिंग करते हुए राव दानिश उर्फ रावजादा हिलाल की गोली मारकर हत्या करने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तरफ से कोतवाली सिविल लाइन थाने में हत्या की धारा-(103)(1),(109)(1) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जहां घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन समेत फील्ड यूनिट टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। उक्त घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीमों का गठन किया था।

जहां पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी कैमरों आदि को चेक किया गया और सीसीटीवी समेत सर्विलांस की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की गईं।

इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्यों  के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में सिविल लाइन क्षेत्र के बीबी बिल्डिंग अमीर निशा गोश्त वाली गली सिंफल रेजिडेंसी निवासी एक वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र मुतिक कुरैशी को घटना में इस्तेमाल की गई एक कार के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को पुलिस ने थाना गभाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

उपरोक्त मुकदमे में वांछित थाना बरला क्षेत्र के ग्राम नोसा निवासी दो अन्य अभियुक्त फहाद पुत्र रफतअल्लाह व यासिर उर्फ यासर पुत्र रफत अल्लाह हॉल निवासी ओखला दिल्ली में तलाश की जा रही है। 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सलमान द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि वर्ष 2018 में साबेज पुत्र अजमत की हत्या हुई थी. जिस हत्या के आरोप में उसके साथी जेल गए थे.जिसमे सलमान और उसके साथियों को मृतक अध्यापक राव दानिश पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था।

जिसका बदला लेने के लिए अभियुक्त फहाद, यासिर उर्फ यासर व सलमान नें अध्यापक राव दानिश की हत्या किए जाने की योजना बनाई थी.जिसके के क्रम में 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्त सलमान ने दिल्ली ओखला हॉल निवासी अपने दोनों दोस्त फहाद पुत्र रफतअल्लाह व यासिर उर्फ यासर अलीगढ़ बुलाया था.जो अपने साथ पहले से ही पिस्तौल लेकर अलीगढ़ पहुंचे थेयहां अभियुक्त सलमान ने अपने दोनों साथी दोस्तों को अपने फ्लैट में रखा था 

जहां 24 दिसंबर 2025 को उन्होंने मेडीकल रोड से पहले फ्लैट की पार्किंग में एक स्कूटी खड़ी कर रखी थी, जिसके बाद अभियुक्त सलमान ने अपने दोनों साथी फहाद व यासिर को राव दानिश की हत्या करने के लिये मेडीकल रोड पर अपनी गाडी से छोड़ दियाइसके बाद इन दोनों ने एएमयू में कैन्टीन के पास राव दानिश की गोली मारकर हत्या कर दी

हत्या के बाद दोनों अभियुक्त हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी पर बैठकर पुरानी चुंगी वाले पुल पर पहुंच गये, जहाँ पहले से मौजूद सलमान ने फहाद को अपनी गाड़ी में बैठा लिया जबकि यासिर स्कूटी से गभाना टोल तक गया यहां गभाना टोल से पहले वह स्कूटी अभियुक्त यासिर ने सडक के किनारे खाई में फेंक दी

जिसके बाद तीनों लोग कार से औखला दिल्ली भाग गयेपुलिस नें पकड़े गए अभियुक्त पकड़े कब्जे से एक KIA कार और घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर के स्कूटी बरामद की है पुलिस नें यहां ये भी बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सलमान का साथी जुबैर पुत्र रफत उल्लाह अपराधिक किस्म का व्यक्ति है. और उसका काफी आपराधिक इतिहास है

राव दानिश की हत्या की घटना की भूमिका के सम्बन्ध में जुबैर पुत्र रफतउल्लाह व अन्य साथियों की संलिप्तता के सम्बन्ध में भी विवेचना प्रचलित है