हरदोई: पिकअप से भीषण टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, दिल दहला देगा एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज

उप्र के हरदोई जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर स्थित अहमदपुर मोड़ उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक पिकअप और लग्जरी सियाज कार के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली भिड़ंत हो गई।

हरदोई: पिकअप से भीषण टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, दिल दहला देगा एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर स्थित अहमदपुर मोड़ उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक पिकअप और लग्जरी सियाज कार के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में घुस गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया यह पूरी वारदात सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों गाड़ियां आपस में टकराईं और पलक झपकते ही कार खाई में समा गई। यह लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।

एक्सीडेंट के बाद अब दोनों पक्षों में कानूनी जंग शुरू हो गई है। पहले कार सवार ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए बिलग्राम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

इसके तुरंत बाद, पिकअप चालक ने भी पैंतरा बदला और सीधे कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।एक ही हादसे की दो अलग-अलग कहानियों ने पुलिस को भी चक्कर में डाल दिया है।

बिलग्राम पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत मानकर जांच की जा रही है। कैमरे का सच ही बताएगा कि असली गलती किसकी थी।