बुलंदशहर में बारिश के बीच बड़ा हादसा, नाले में बह गई 11 वर्षीय स्कूली छात्रा

उप्र के बुलंदशहर जनपद में बारिश के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है. हादसे में स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप नाले में बह गई।

बुलंदशहर में बारिश के बीच बड़ा हादसा, नाले में बह गई 11 वर्षीय स्कूली छात्रा
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में बारिश के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है. हादसे में स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप नाले में बह गई।

जानकारी के मुताबिक थाना नगर कोतवाली क्षेत्र, भूतेश्वर मंदिर के पास  चारु सुशीला इंटरनेशनल स्कूल, शाखा मोहल्ले की छात्रा है। बारिश से बचने के लिए वह नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, नगर पालिका, फायर विभाग और एनडीआरएफ की टीम* मौके पर पहुंची। सफाई कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है।

हादसे को करीब 3 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। तेज बहाव के कारण आशंका है कि बच्ची बहकर आगे निकल गई हो। एनडीआरएफ की टीम नाले में आगे तक सर्च अभियान चला रही है।

बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन शाखा मोहल्ले में एक परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस और प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।