प्रतापगढ़: स्कूल जाने से रोकने के लिए बंद किया सार्वजनिक रास्ता, बच्चों से मारपीट का आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चिपई गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद करने और स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

प्रतापगढ़: स्कूल जाने से रोकने के लिए बंद किया सार्वजनिक रास्ता, बच्चों से मारपीट का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चिपई गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद करने और स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीण संदीप कुमार ने SDM आकांक्षा जोशी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक रास्ते का उपयोग ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन के लिए करते हैं। आरोप है कि 10 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे बच्चे रास्ते से स्कूल जा रहे थे, तभी गांव के रविश यादव और उनकी पत्नी गीता ने बच्चों को रोक लिया। उन्होंने बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया।

संदीप कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई और रास्ता खुलवाने की मांग की है।