डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, पुलवामा शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
रामनगरी अयोध्या पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामनगरी अयोध्या पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके आकाओं को करारा जवाब देकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जनता अब बदलाव चाहती है।
उन्होंने दावा किया कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत वहां नई सरकार बनने का माहौल तैयार हो रहा है।समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि सपा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति एक जैसी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अराजकता के दौर को नहीं भूली है। साथ ही दावा किया कि 2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अयोध्या दौरे के दौरान वे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के साथ साथ भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह की भतीजी की शादी समारोह में शिरकत करेंगे।

Janmat News 
