चोरी की वारदात का पुलिस ने किया सफल अनावरण
बलरामपुर (जनमत) :- यूपी के थाना पचपेड़वा क्षेत्रान्तर्गत हुयी चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिल, 22 प्लास्टिक की कुर्सी, 01 अदद गैस सिलेंडर, 4400 रु0 नगद बरामद दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित तहरीर थाना स्थानीय पर दिया गया कि अभियुक्तगण मुस्ताक उर्फ भुर्रे व मो0 जुबेर उर्फ बादशाह द्वारा दिनांक 24.12.2025 को कस्बा पचपेड़वा से 02 मोटरसाइकिल चोरी करना जिसके संबंध में मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात तथा मंशा मैरिज हाल के बगल के घर से चोरी करने की घटना व शनिवार साप्ताहिक बाजार विशुनपुर टनटनवा से मोटर साइकिल चोरी करने के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पूर्व से मुअ0सं0 07/2025 व मु0अ0सं0 27/2026 थाना पचपेड़वा पर पंजीकृत है, दिनांक 4/5.03.2026 की रात्रि ग्राम पंचायत सचिवालय गुरचिहवा का ताला तोड़कर 22 कुर्सियाँ व सचिवालय भवन के निकट स्थित कम्पोजिट विद्यालय का गैंस सिलेंडर आदि चोरी कर लेने के संबंध में थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0- 29/26 धारा- 305(a), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा बरामद मोटरसाइकिल TVS SPORT रजि० नं0 UP47 AJ 1783 के सम्बंध में मु0अ0सं0 60/2026 थाना को० देहात जनपद बलरामपुर में तथा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर में दिनांक 18.02.2026 को घटित घटना के सम्बंध में मु0अ0सं0 14/2026 एवं थाना गैसड़ी से माह नवंबर में चोरी किए गए वाहनों के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 92/2025 पंजीकृत है। फर्द गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।
दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हे0कां0 अजय प्रताप यादव, कां0 आशीष विश्वकर्मा, कां0 शिवकुमार थाना पचपेड़वा से रवाना होकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात में चोरी गयी मोटर साइकिलों के सम्बन्ध मे कस्बा पचपेड़वा के नई बाजार में भ्रमणशील थे कि पूर्व से मामूर किये गये मुखबिर खास द्वारा उपस्थित आकर सूचना दी गई कि गैसड़ी की तरफ से बढनी की तरफ दो वाहन चोर जिनके द्वारा दिनांक 24.12.2025 को कस्बा पचपेड़वा बुध बाजार से 02 मोटरसाइकिल चोरी किया गया था, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आ रहें हैं यदि आप लोग शीघ्रता करें तो दोनों चोर चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किये जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास कर अभियुक्तगण 1-मुस्ताक उर्फ भुर्रे पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर, 2. मो0 जुबेर उर्फ बादशाह पुत्र मोहम्मद मुस्तफा उर्फ नूर आलम निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर को ग्राम मलगहिया थाना क्षेत्र ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर के पास तुलसीपुर बढनी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Janmat News 
