IND vs PAK Asia Cup 2025: शाहिद अफरीदी का विवादित बयान,कुछ लोग साबित करने की कोशिश में जुटे हैं कि वो भारतीय हैं!

Asia Cup 2025 IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने फिर छेड़ा विवाद। शिखर धवन को ‘सड़ा अंडा’ बताया और युवराज सिंह का नाम घसीटा। पढ़ें पूरी खबर।

IND vs PAK Asia Cup 2025: शाहिद अफरीदी का विवादित बयान,कुछ लोग साबित करने की कोशिश में जुटे हैं कि वो भारतीय हैं!
Published By- A.K. Mishra

स्पोर्ट्स डेस्क, जनमत न्यूज़:-  एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने विवादित बयान से माहौल गर्मा दिया है।

अफरीदी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) विवाद को दोहराते हुए एक बार फिर भारतीय क्रिकेटरों पर निशाना साधा। याद दिला दें कि WCL में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

अफरीदी ने अपने ‘सड़ा अंडा’ वाले बयान को दोहराते हुए पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन को निशाने पर लिया। धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिस पर अफरीदी ने उन्हें खराब अंडा बताया था।

अफरीदी ने दावा किया कि उस समय धवन को उनके कप्तान युवराज सिंह ने सलाह दी थी कि अगर मैच नहीं खेलना है तो मत खेलो, लेकिन सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट मत करो। इसके बावजूद खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर बयान दिया, जिस कारण अफरीदी ने उन्हें “सड़ा अंडा” कहा।

समा टीवी से बातचीत में अफरीदी ने कहा, “कुछ खिलाड़ी अब भी यह साबित करने की कोशिश में जुटे हैं कि वो भारतीय हैं। यही खिलाड़ी अब एशिया कप में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं।”

भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज हो जाती है। अफरीदी के इस बयान ने एशिया कप के महामुकाबले से पहले एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव को हवा दे दी है।