कन्नौज: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रभारी मंत्री भी पहुंचे
उप्र के कन्नौज जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान पहुंचे और रक्तदान शिविर का जायजा लिया।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान पहुंचे और रक्तदान शिविर का जायजा लिया।
इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मंत्रियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।




