प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर-पिकअप की भीषण टक्कर, दो मजदूरों की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर-पिकअप की भीषण टक्कर, दो मजदूरों की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कंधई थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन गांव के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कंधई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।