एटा के कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन में जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्धालु; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उप्र के एटा जनपद के प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं.
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा है।
सावन और कांवड़ यात्रा के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। जनपद के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
सोरों के कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए भी प्रसिद्ध कैलाश मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग लगाई गई है।
पुलिस-प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन व जलाभिषेक कराने में सहयोग कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि कैलाश मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भक्त यहां पूजा-अर्चना करने आ रहे हैं।
श्रद्धालु अशोक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया को प्रातः चार बजे से ही मंदिर में श्रदालुओं का जनसैलाब उमड़ा है सुबह से ही लोग पूजा अर्चना करने में जुट हुए है इस दौरान पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए है लोग हजारों की संख्या में जलाभिषेक करने पहुंच रहे है।भगवान शिव के आस्था रखने वाले पूजा अर्चना कर रहे है।
श्रद्धालु सुनील कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एटा का प्राचीन मंदिर है करीब 150 से 200 वर्ष पुराना मंदिर है मैं बचपन से यहां पूजा अर्चना करने आता हूँ यहां आस पास के जिला के लोग भी दर्शन करने आते है ।ईश्वर से मांगी हुई हर इच्छा पूर्ति होती है ऐसी लोगों की आस्था है पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था है।


