कानपुर देहात: रक्षाबंधन पर महिलाओं को डबल गिफ्ट, तीन दिन मुफ्त सफर; 60 साल से ऊपर ज़िन्दगी भर
रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए दो अहम यात्रा सुविधाओं की शुरुआत की है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए दो अहम यात्रा सुविधाओं की शुरुआत की है।
रक्षाबंधन के मौके पर लगातार तीन दिनों तक महिलाओं को सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नि:शुल्क यात्रा योजना के तहत जीवन भर मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है।
इसी के तहत कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह के नेतृत्व में उप्र परिवहन निगम के एआरएम मोहम्मद अशफाक के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का खास उपहार बताया।
कानपुर देहात में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने महिलाओं को सरकार की इन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को यह खास सौगात दी है।
एक तरफ रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिनों तक सहयात्री के साथ सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा, तो दूसरी तरफ 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर निशुल्क यात्रा योजना के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि पहले कई बार किराया देने के लिए पैसे नहीं होते थे, लेकिन अब निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और यह रक्षाबंधन पर उनके लिए एक अच्छा उपहार है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सीएमओ जय गोविंद, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, बीएसए आशीष पांडे सहित अनेकों महिलाएं मौजूद रहीं।




