चंदौली: तीसरी बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ा शख्स, बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने से था नाराज

उप्र के चंदौली जनपद में बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज व्यक्ति के तीसरी बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने की खबर सामने आ रही है।

चंदौली: तीसरी बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ा शख्स, बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने से था नाराज
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज व्यक्ति के तीसरी बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने की खबर सामने आ रही है।

मामला जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र का है, जहां बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज व्यक्ति तीसरी बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने समझाने का प्रयास किया गया। व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए उसकी पत्नी और बच्चे को भी मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि आधार कार्ड नहीं बनने से व्यक्ति नाराज था। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।