केरल स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे: त्रिशूर में BJP को झटका, UDF को बढ़त; तिरुवनंतपुरम में NDA आगे

केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए शनिवार को मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य के 14 जिलों में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

केरल स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे: त्रिशूर में BJP को झटका, UDF को बढ़त; तिरुवनंतपुरम में NDA आगे
Published By- Diwaker Mishra

तिरुवनंतपुरम/जनमत न्यूज़। केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए शनिवार को मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य के 14 जिलों में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में नौ दिसंबर को सात जिलों में मतदान हुआ था। जिन जिलों में मतदान हुआ था, उनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम शामिल थे। कुल मतदान प्रतिशत 70.90 रहा।

सबसे अधिक मतदान एर्नाकुलम जिले में 73.96 फीसदी हुआ। वहीं सबस कम मतदान पथानमथिट्टा जिले में 66.35 फीसदी हुआ। वहीं, दूसरे और अंतिम चरण में सात अन्य जिलों त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड में 11 दिसंबर को मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाताओं 604 स्थानीय निकायों के 12,931 प्रतिनिधियों के लिए मतदान किया। इनमें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम शामिल हैं। इस चरण में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।

मतगणना पर ताजा अपडेट्स

244 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सुबह पौने दस बजे तक शुरुआती रुझानों में17,337 ग्राम पंचायतों में से 157 में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) आगे चल रहा है। जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) 129 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 39 सीटों पर आगे है, जबकि 28 पर अन्य आगे हैं। राज्य की 3240 नगरपालिकाओं में से 420 में UDF आगे चल रही है। वहीं, UDF 297 सीटों पर आगे चल रही है। NDA 87 सीटों पर आगे है और अन्य 98 सीटों पर आगे हैं।

कोट्टायम नगरपालिया में UDF आगे

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF कोट्टायम नगरपालिका के 87 वार्डों में आगे है। LDF 51 वार्डों के साथ पीछे है। जबकि NDA 20 वार्डों पर आगे है। अन्य दल 32 वार्डों में आगे हैं।

मल्लपुरम में UDF को भारी बढ़त

मलप्पुरम UDF का गढ़ बना हुआ है, जहां IUML आगे बनी हुई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, UDF 93 ग्राम पंचायतों में से 72, 15 ब्लॉक पंचायतों में से 14, एकमात्र जिला पंचायत और 12 नगरपालिकाओं में से 11 में आगे चल रही है।

त्रिशूर नगर निगम में भाजपा को बड़ा झटका

त्रिशूर नगर निगम में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी 34 वार्डों में आगे थी, जिसमें उम्मीदवार सुरेश गोपी ने सीट जीतकर केंद्रीय मंत्री का पद हासिल किया था। हालांकि, नगर निगम चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा केवल आठ वार्डों में आगे दिख रही है, जबकि UDF नगर निगम पर नियंत्रण हासिल करने के लिए तैयार है।