कुशीनगर: चाकूबाजी की घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

उप्र के कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज में चाकूबाजी की घटना में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

कुशीनगर: चाकूबाजी की घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज में चाकूबाजी की घटना में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास (नौका टोला) निवासी 14 वर्षीय आदर्श चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बता दें कि शनिवार रात करीब 9 बजे तरया रोड स्थित चखनी खास पेट्रोल पंप के पास चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हालत में आदर्श चौहान पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा और पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।