बुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने पीछे से जुगाड़ रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
उप्र के बुलंदशहर जनपद में एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन हॉस्पिटल के पास का है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन हॉस्पिटल के पास का है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जुगाड़ रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर में मौके पर लाखन उर्फ लक्ष्मण (35) की मौत हो गई।
मृतक लाखन उर्फ लक्ष्मण ग्राम आढा का निवासी था और सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। रोजी-रोटी चलाने के लिए गांव में सब्जी बेचने का काम करता था।
एक्सीडेंट की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी है।


