जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
ग्रामीणों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र जैसी जरूरी सरकारी सुविधा के लिए उनसे खुलेआम पैसे मांगे जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए उनका काम नहीं किया जाता,
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज ब्लॉक परिसर से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 500 से लेकर 1000 रुपये तक की वसूली की जा रही है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से ग्राम सचिव अंजली श्रीवास्तव एक ग्रामीण से रोजगार सेवक अजय को पैसे दिलवाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र जैसी जरूरी सरकारी सुविधा के लिए उनसे खुलेआम पैसे मांगे जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए उनका काम नहीं किया जाता, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.