कुशीनगर: 13 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ किशोरी के साथ दरिंदगी, मां ने की कार्रवाई व न्याय की मांग

उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी घर से अकेले सरेह की ओर गई थी।

कुशीनगर: 13 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ किशोरी के साथ दरिंदगी, मां ने की कार्रवाई व न्याय की मांग
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी घर से अकेले सरेह की ओर गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो उसके कपड़ों पर खून लगा था और चोट के निशान मिले।

परिजन किशोरी को रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। मां ने पुलिस से कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

रामकोला पुलिस के मुताबिक अभी मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। सीओ खड्डा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण होना बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।