शाहजहांपुर: ट्रैक्टर ट्राली ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर रुप से घायल

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में कांवड़ियों से भरी  ट्रैक्टर ट्राली ने पैदल चल रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि एक कांवड़ियाँ गंभीर रुप से घायल हो गया।

शाहजहांपुर: ट्रैक्टर ट्राली ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर रुप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में कांवड़ियों से भरी  ट्रैक्टर ट्राली ने पैदल चल रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि एक कांवड़ियाँ गंभीर रुप से घायल हो गया।

गंभीर रुप से घायल कांवड़ियाँ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुँची थाना काँट पुलिस ने मृतक कांवड़ियों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज  दिया।

मौक़े पर स्थिति कंट्रोल हैं, अभी फ़िलहाल कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई है, जिससे कोई कांवड़ियां उत्तेजित या विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांग कर रहे हों। घटना थाना कांट क्षेत्र के जमौर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने की है।