संभल में दबंगों का तांडव, घर पर चढ़कर बोला हमला; पांच लोग घायल, CCTV फुटेज आया सामने
उप्र के संभल जनपद में दबंगों का तांडव देखने को मिला है। दबंगों घर पर चढ़कर हमला बोला। मामला जनपद जे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव माई हुसैनपुर का है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में दबंगों का तांडव देखने को मिला है। दबंगों घर पर चढ़कर हमला बोला। मामला जनपद जे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव माई हुसैनपुर का है।
घटना का लाइव वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया है जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी लाठी डंडे और पथराव से हमला करते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं।
घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर पर चढ़कर हमला बोला। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है।




