LIVE: बिहार की VIP सीटों पर क्या हुआ? मनीष कश्यप से पुष्पम प्रिया तक — बड़े चेहरों का हाल जानें
Bihar Election 2025 LIVE Updates: मनीष कश्यप, तेजस्वी यादव, खेसारी, सम्राट चौधरी, KC सिन्हा, श्रेयसी सिंह समेत सभी VIP सीटों पर ताज़ा रुझान जानें।
बिहार/जनमत न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गिनती तेज़ी से जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के साथ ही यह साफ दिख रहा है कि प्रदेश की कई VIP सीटों पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
नीतीश कुमार की सत्ता वापसी होगी या तेजस्वी यादव बाज़ी मारेंगे—इस बीच सभी की नज़रें खास सीटों पर टिक गई हैं, जहां बड़े चेहरे, सेलिब्रिटी उम्मीदवार और बाहुबली परिवार मैदान में हैं।
नीचे जानते हैं हर महत्वपूर्ण सीट का ताज़ा रुझान…
राघोपुर: तेजस्वी यादव की बढ़त बरकरार
लालू यादव का मजबूत गढ़ माने जाने वाले राघोपुर में तेजस्वी यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। यह सीट महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है।
महुआ: तेजप्रताप यादव कभी आगे-कभी पीछे
वैशाली की महुआ सीट पर कांटे की टक्कर है।तेजप्रताप यादव लगातार कभी आगे तो कभी पीछे है फिलहाल LJP (रामविलास) के संजय सिंह ने बढ़त ले ली है | RJD ने यहां मुकेश रौशन को उतारा है
तारापुर: सम्राट चौधरी मजबूत स्थिति में
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का केंद्र बनी हुई है।
लखीसराय: विजय सिन्हा ने वापसी की
कांग्रेस के अमरेश कुमार की बढ़त के बाद बीजेपी के विजय सिन्हा ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है।
मोकामा: अनंत सिंह लगातार आगे
चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रही इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। आरजेडी की वीणा देवी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
कुम्हरार: KC सिन्हा ने BJP को दी चुनौती
पटना की हाई-प्रोफाइल सीट कुम्हरार से जन सुराज के गणितज्ञ KC सिन्हा आगे चल रहे हैं। BJP के लिए ये सीट हमेशा सुरक्षित मानी जाती थी।
चनपटिया: मनीष कश्यप तीसरे नंबर पर
जन सुराज के उम्मीदवार और वायरल स्टार मनीष कश्यप तीन राउंड बाद तीसरे नंबर पर हैं।कांग्रेस के अभिषेक रंजन आगे, BJP के उमाकांत सिंह दूसरे स्थान पर
दीघा: सुशांत सिंह राजपूत की बहन का अग्निपरीक्षा
दीघा सीट से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन चुनावी मैदान में हैं। भावनात्मक लहर कितनी असर करेगी, यह नतीजे तय करेंगे।
अलीनगर: मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता का टेस्ट
लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से मैदान में हैं। क्या फैन-फॉलोइंग वोट में बदल सकेगी? रुझान इसे दिलचस्प मुकाबला बता रहे हैं।
लालगंज: मुन्ना शुक्ला की विरासत दांव पर
यहां बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला (RJD) मैदान में हैं। परिवार की राजनीतिक विरासत इस चुनाव पर टिकी है।
रघुनाथपुर: ओसामा शहाब की बढ़त
बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
सीवान: मंगल पांडे पीछे
बीजेपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे मंगल पांडे अब पीछे चल रहे हैं, जबकि शुरुआती दौर में वे आगे थे।
मनेर: भाई वीरेंद्र की प्रतिष्ठा दांव पर
आरजेडी के भाई वीरेंद्र के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की परीक्षा बन गया है।
करगहर: रितेश पांडे का सियासी इम्तिहान
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे जन सुराज के टिकट पर मैदान में हैं। यह सीट PK (प्रशांत किशोर) का गृह क्षेत्र होने से और भी महत्वपूर्ण है।
छपरा: खेसारीलाल यादव को बढ़त
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (RJD) शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। उनकी टक्कर BJP की छोटी कुमारी से है।
जमुई: श्रेयसी सिंह दूसरी जीत के करीब?
अंतरराष्ट्रीय शूटर और BJP उम्मीदवार श्रेयसी सिंह इस बार भी बढ़त बनाए हुए दिख रही हैं।
जमालपुर: शिवदीप लांडे की परीक्षा
पूर्व IPS और ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। जमालपुर में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

Janmat News 
