अयोध्या: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप, पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरा
उप्र के अयोध्या जनपद में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन की विफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकार वार्ता की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन की विफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकार वार्ता की।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2015 से लेकर हाल के वर्षों तक कई बार नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं द्वारा प्रभावी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। कांग्रेस पार्टी लगातार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जवाबदेही और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग करती रही है।
प्रियंका गुप्ता ने कहा कि हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच गहरी चिंता व्याप्त है। परीक्षा प्रणाली में खामियों के कारण छात्रों को मानसिक आर्थिक और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों की बड़ी आर्थिक भागीदारी होती है ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य पर प्रहार है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया छात्रों की गूंज अभियान देशभर के छात्रों की आवाज़ को सुनने उनकी समस्याओं को समझने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सुझाव एकत्रित करने का प्रयास है।
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को अवसर प्रदान करे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डाले और उन्हें सुरक्षित एवं निष्पक्ष प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का बुके देकर स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता शीतल पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा मौजूद रहे।




