अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —
अयोध्या/जनमत न्यूज। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित राजघाट क्षेत्र में चल रहे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरयू तट पर बाटी वाले बाबा के समीप लगभग एक एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन स्वामी जी महाराज के निर्देशन में किया जा रहा था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ था, तभी अचानक अज्ञात कारणों से यज्ञशाला में आग लग गई।
आग लगने के बाद यज्ञशाला में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और यज्ञशाला के साथ-साथ पास स्थित गौशाला तक भी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तत्काल हरकत में आ गया।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आयोजकों से बातचीत के आधार पर अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, जो राहत की बात है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.