बुलंदशहर: भाजपा दफ्तर का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
उप्र के बुलंदशहर जनपद में भाजपा दफ्तर का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में भाजपा दफ्तर का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मनरेगा और नेशनल हेरॉल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में थे। मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी फ्लाई ओवर का है।
सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडा बैनर लेकर भाजपा दफ्तर का घेराव करने निकले थे। दफ्तर से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मिनी बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई।

Janmat News 
