राम मंदिर दान गबन मामला: अधिवक्ता संघ का विरोध तेज, चंपत राय व अन्य के खिलाफ एफआईआर की मांग

अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर अधिवक्ता संघ का विरोध तेज हो गया। सैकड़ों वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने किया।

राम मंदिर दान गबन मामला: अधिवक्ता संघ का विरोध तेज, चंपत राय व अन्य के खिलाफ एफआईआर की मांग
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर अधिवक्ता संघ का विरोध तेज हो गया। सैकड़ों वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने किया।

वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। कालिका मिश्रा ने चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज न होने पर थाना राम जन्मभूमि का घेराव किया जाएगा।

अधिवक्ता संघ ने बताया कि 15 दिन पहले ही राम जन्मभूमि थाने में तहरीर दी जा चुकी है। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वकीलों ने कार्रवाई में देरी पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

इससे पहले अधिवक्ता संघ दान गबन मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों की पैरवी करने से भी इनकार कर चुका है। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।