अलीगढ़: हिंदूवादी नेता को पीटने के मामले में बोले SSP- अभियोग पंजीकृत, हिरासत में हैं कुछ लोग

उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और ‘जय भीम-जय भीम’ के नारों का वीडियो वायरल हो रहा है।

अलीगढ़: हिंदूवादी नेता को पीटने के मामले में बोले SSP- अभियोग पंजीकृत, हिरासत में हैं कुछ लोग
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और जय भीम-जय भीमके नारों का वीडियो वायरल हो रहा है।

गौरक्षक दल और करणी सेना से जुड़े हिंदूवादी नेता सचिन राघव का युवकों द्वारा सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

वीडियो में युवक जय भीम-जय भीमके नारे लगाते ओर सचिन राघव से माफी मंगवाते हुए नजर आ रहे हैं, वायरल वीडियो अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर का बताया जा रहा है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का कहना है कि कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों के द्वारा सचिन राघव नाम के व्यक्ति से मारपीट की जा रही है।

यह वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने कुछ लोगों को इसमें हिरासत में लिया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।