अयोध्या: निषाद समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व मे मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन

उप्र की राम नगरी अयोध्या में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने कार्यशाला पर भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुई।

अयोध्या: निषाद समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व मे मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की राम नगरी अयोध्या में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने कार्यशाला पर भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आपके चैनल के माध्यम से सभी को बधाई।

आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की भी पूरे निषाद समाज की तरफ से बधाई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समाज के सभी लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाई।

इस दौरान पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकजुट रहे और एकता का परिचय दे।

एक रहेंगे तो समाज की हर समस्या, चाहे वह छात्रावास की समस्या हो या अन्य सामाजिक मामले हों, उनका समाधान निश्चित तौर पर होगा। इस मौके पर निषाद छात्रावास के उपाध्यक्ष मुन्ना भैया सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।