कानपुर देहात: सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस, लाभार्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

उप्र के कानपुर देहात जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया।

कानपुर देहात: सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस, लाभार्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया। माती स्थित ईको पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल और सांसद देवेंद्र सिंह भोले समेत जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। वहीं नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र और श्रमिकों को टूल किट वितरित की गई।

कानपुर देहात के माती स्थित ईको पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी समेत जिलाधिकारी कपिल सिंह और सीडीओ विधान जायसवाल मौजूद रहे।

ईको पार्क में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मंत्री प्रतिभा शुक्ला और मंत्री अजीत सिंह पाल ने स्टॉलों का अवलोकन किया और संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वहीं श्रमिकों को टूल किट बांटी गई। इसके साथ ही महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी मंत्रीगणों को बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लोगों से आशीर्वाद स्वरूप एक दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।