8 जून को मिर्जापुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात; लेंगे विकास कार्यों का जायजा
उप्र के मिर्जापुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय हो चुका है। कल 8 जून दिन बुद्धवार को मुख्यमंत्री मिर्जापुर में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे जिसकी तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय हो चुका है। कल 8 जून दिन बुद्धवार को मुख्यमंत्री मिर्जापुर में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे जिसकी तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
यहां वे मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जिले की विकास की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद अधिकारियों से मिलकर विकास की रूपरेखा तय की जाएगी जिससे मिर्जापुर जिले के युवाओ का विकास हो,
मुख्यमंत्री योगी विध्य कॉरिडोर के बारे में भी जानकारियां हासिल करेंगे, जिसकी तैयारी में जिले के आलाधिकारी भी लगे हैं और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त करते नजर आए।


