प्रतापगढ़ में नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, किया पैदल गश्त; अराजक तत्वों पर रहेगी नजर
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में नवरात्र पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने भारत चौक, पंजाबी मार्केट समेत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में नवरात्र पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने भारत चौक, पंजाबी मार्केट समेत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी आलोक कुमार ने क्षेत्र की जनता से नवरात्र पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी कि मेले या सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था खराब करने, हुड़दंग करने अथवा माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीमों को भी लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल गश्त के दौरान एएसपी आलोक कुमार, सीओ सिटी आशुतोष पाण्डेय, शहर कोतवाल सुभाष यादव समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।



