सीतापुर के नैमिष रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार; दो सगे भाइयों की मौत

उप्र के सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य दर्शन के बाद वाराणसी लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार को नैमिष रोड पर जमुनापुर मोड़ के पास कल्ली रोड पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

सीतापुर के नैमिष रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार; दो सगे भाइयों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

​सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य दर्शन के बाद वाराणसी लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार को नैमिष रोड पर जमुनापुर मोड़ के पास कल्ली रोड पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के दालमंडी निवासी श्रद्धालु नैमिषारण्य दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय जमुनापुर मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, कार की रफ्तार कितनी थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण क्यों बिगड़ा, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।