उरई: एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो व उसके सहयोगी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
उप्र के उरई जिला मुख्यालय की तहसील में रिश्वतखोरी चरम पर है। किसी का कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता। इस बीच एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और राजेंद्र श्रीवास्तव लंबरदार को हिरासत में लिया।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिला मुख्यालय की तहसील में रिश्वतखोरी चरम पर है। किसी का कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता। इस बीच एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और राजेंद्र श्रीवास्तव लंबरदार को हिरासत में लिया।
दरअसल, एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील के एक कानूनगो संदीप तिवारी व उसके एक सिपहसलार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को टीम ने समय निर्धारित किया। जहां शिकायतकर्ता से पूर्व में ही संदेश भेज दिया था उसी प्रकार टीम ने अपना काम किया। इस कार्यवाही से तहसील में हड़कंप मच गया।
एंटी करप्शन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और राजेंद्र लंबरदार को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि कानून गो के द्वारा शिकायतकर्ता से उसके काम के बदले बीस हजार रुपए की मांग की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक टीम अचानक मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान आसपास मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि टीम दोनों से कुछ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि अब तक अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
वहीं दूसरी ओर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंटी करप्शन टीम के सदस्यों को मौके पर कोई रिश्वत की धनराशि प्राप्त नहीं हुई। हम लोगों ने काफी पूछा लेकिन उनके अधिकारियों ने यह कहकर चुप करा दिया कि सभी की वीडियोग्राफी हो रही है। यदि किसी ने कुछ बोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई बाद में की जाएगी।

Janmat News 
