एटा: मां-बेटी की कूंचकर निर्मम हत्या, पति और ससुर पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के एटा जिले के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले में मंगलवार की देर रात्रि 12:30 पर को मां-बेटी की सिर और आंखे कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति और ससुर पर लगा है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले में मंगलवार की देर रात्रि 12:30 पर को मां-बेटी की सिर और आंखे कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति और ससुर पर लगा है।
सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है पुलिस को चारपाई पर मा और बेटी के खून से लथपथ शव मिले है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की सिर और आंखों पर नुकीली भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। हत्या का आरोप पति और ससुर पर है। मृतकों की पहचान कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) पत्नी रुकुम पाल निवासी अवागढ़ के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जलेसर सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली देहात पुलिस को भी भेजा गया। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और एसओजी की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया गया कि आवागढ़ थाना क्षेत्र के आउटर इलाके में दो लोगों की हत्या हुई है।
घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। दो महिलाओं की हत्या हुई है। मां और बेटी हैं बेटी का अपनी पति से विवाद चलता था।बच्चों द्वारा बताया गया है कि पिता और बाबा द्वारा हत्या की गई है



