सीतापुर में पोस्टरबाजी को लेकर गरमाई सियासत, भड़के सांसद आनंद भदौरिया; सूचना विभाग पर गंभीर लगाए आरोप

उप्र के सीतापुर जनपद में एक बार फिर पोस्टरबाजी को लेकर सियासत गरमा गई है। शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए।

सीतापुर में पोस्टरबाजी को लेकर गरमाई सियासत, भड़के सांसद आनंद भदौरिया; सूचना विभाग पर गंभीर लगाए आरोप
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में एक बार फिर पोस्टरबाजी को लेकर सियासत गरमा गई है। शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए।

सांसद ने इस मामले में सूचना विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देखिए अनूप पाण्डेय की यह रिपोर्ट।

सीतापुर शहर में लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पोस्टरों की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया मौके पर पहुंचे और नाराजगी जाहिर की।

सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि इस तरह की होर्डिंग सूचना विभाग के माध्यम से लगाई जा रही हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए कहा कि यह माहौल खराब करने की साजिश है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेंगे और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।