शाहजहांपुर: छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य देख रही छह वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 40 वर्षीय युवक रामऔतार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

शाहजहांपुर: छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य देख रही छह वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 40 वर्षीय युवक रामऔतार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

खून से लथपथ बच्ची को घटना स्थल पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां शादी समारोह में आई छह वर्षीय बच्ची को गांव के ही एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। तिलहर क्षेत्र के सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव मे बीती रात एक गांव में शादी समारोह में

कक्षा एक में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची डीजे पर हो रहे डांस को देख रही थी तभी गांव का ही रामऔतार (40) बीड़ी का बंडल मंगाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ने 26 नवंबर को थाने पर तहरीर दी और पुलिस ने रेप के आरोपी रामऔतार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के बयान और मेडिकल की कार्यवाही चल रही है।